Search

 
 
 

जमशेदपुर : चार धाम के जल से किया गया अति उत्तमेश्वर ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शहर की धार्मिक संस्था अति उत्तम शक्ति दरबार ने मंगलवार को सावन माह की पूर्णिमा के अवसर पर हरहरगुटटू स्थित अति उत्तम शक्ति दरबार में बाबा अति उत्तमेश्वर और सभी 12 शिवलिंगों (अति उत्तमेश्वर ज्योतिलिंगों) का रुद्राभिषेक किया. रुद्राभिषेक चार धाम के जल सहित स्थानीय नदियों से जल लाकर किया गया. इनके अलावे फलों का रस, दूध, दही, घृत, शहद और चीनी से रुद्राभिषेक किया गया. इनके अलावे भांग, धातुरा, भम्स, बेलपत्र, फूल, फल, भोले बाबा को अर्पित किया गया. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/two-news-from-palamu-including-protest-by-india-coalition-against-manipur-violence/">मणिपुर

हिंसा के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन ने किया प्रदर्शन समेत पलामू की दो खबरें

आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया

पूजा के सभी कार्यक्रम अति उत्तम शक्ति दरबार के संस्थापक सूर्य देव उत्तम परमहंस के द्वारा संपन्न किया गया. पूजा के दौरान भोले बाबा से झारखंड में अच्छी बारिश, देश की समृद्धि और विश्व शांति के लिए कामना की गई. पंडित सुशांतो ने पूजा संपन्न कराई. मां कुल्लु रानी और उनके काफी भक्त रुद्राभिषेक पूजा में शामिल हुए. रुद्राभिषेक पूजा की आरती के बाद सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान ओम नमः शिवाय, जय जय भोलेनाथ, हर हर महादेव के जयघोष से अति उत्तम शक्ति दरबार गूंजता रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही