Search

 
 
 

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में तीसरी सोमवारी पर हुआ रुद्राभिषेक

 
  • मंत्री बन्ना, सरयू, डॉ. अजय, प्लांट हेड समेत कई दलों के नेता हुए शामिल
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सावन माह की तीसरी सोमवारी पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों के अलावे कंपनी के प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी, एचआर हेड मोहन घंट, आईआर हेड सौमिक रॉय, डॉ संजय कुमार, किरण नरेंद्रन, आसिष कुमार दास, सुभासिष दास, पीके सिन्हा, बीए सिंह, प्रमोद भूरे, रजत सिंह, बिष्णु दीक्षित, जुबराज सिंह संधू, जे दास समेत अन्य ने पूजा की तथा प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम में कई राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता भी पहुंचे. जिसमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, डॉ. अजय कुमार, सरयू राय, अमरप्रीत सिंह काले, आंनद बिहारी दुबे, आस्तिक महतो, दिनेश कुमार, राम चन्द्र सहिस, अशोक चौधरी, नट्टू झा, कन्हैया सिंह, बिनोद सिंह, राजू गिरी, गणेश सुलंकी, विजय खान, सहित शहर के कई गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए. सभी लोग रुद्राभिषेक में शामिल हो कर पूजा अर्चना किये. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-20-girl-students-are-appearing-for-phd-examination-in-jamshedpur-womens-university/">Jamshedpur

: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 20 छात्राएं दे रही हैं पीएचडी की परीक्षा

देर शाम तक चला प्रसाद वितरण व भजन कार्यक्रम

इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह समेत सारे ऑफिस बेयरर, कमिटी मेम्बर, आरके सिंह फैंस क्लब के सारे लोग और टाटा मोटर्स कर्मी भी मौजूद रहे और पूजा कर सभी की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की. कार्यक्रम के दौरान प्लांट भी चल रहा था. जिसके कारण अधिकांश कर्मचारी धार्मिक आयोजन में शामिल नहीं पाए. हालांकि देर शाम तक प्रसाद वितरण एवं भजन कार्यक्रम चलते रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही