Search

 
 
 

जमशेदपुर : उलियान स्थित रुद्राक्ष शिव मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : उलियान स्थित श्री श्री रुद्राक्ष शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश के बाद जेएनएसी के अधिकारियों ने मंदिर परिसर का दौरा किया. फिलहाल यहां पर पैवर्स ब्लॉक लगाया जाएगा. ताकि आने जाने वालों को दिक्कत ना हो. इस दौरान रुद्राक्ष शिव मंदिर की कमेटी श्री श्री शिव पूजा समिति के लोग भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-market-association-took-out-thanksgiving-tour-and-expressed-gratitude-to-the-deputy-commissioner/">जमशेदपुर

: ऑल मार्केट एसोसिएशन ने धन्यवाद यात्रा निकाल उपायुक्त का जताया आभार
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उलियान के श्री श्री शिव पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित रुद्राक्ष शिव मंदिर के कलश स्थापना प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया. इस मौके पर मंत्री के साथ कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे. स्वास्थ्य मंत्री ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मंदिर के बाहर पेवर्स ब्लॉक लगवाने और मंदिर का सौंदर्यीकरण कराने का ऐलान किया. मंदिर में पूजा अर्चना के साथ ही उन्होंने झारखंड की खुशहाली की कामना की. इस मौके पर उनके साथ भोला चालक प्रभात ठाकुर आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही