Search

 
 
 

जमशेदपुर : 11वीं व 12वीं की छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण दे रहा आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : स्थानीय आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टक्नोलॉजी की ओर से सिमुलडांगा (देवघर पंचायत) एवं कॉलेज के आसपास के आदिवसी बहुल क्षेत्र में कॉलेज की ओर से छात्राओं को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण में छात्राओं को बेसिक, एमएस ऑफिस, एक्सेल, पावर प्वाइंट, इंटरनेट आदि की जानकारी दी जा रही है. पिछले वर्ष प्लस 2 की 65 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया था और इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 72 हो गई है. यह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्कूली छात्राएं जब कॉलेज में आकर पढ़ाई करती हैं तो एक अलग तरह की खुशी उनके चेहरे पर नजर आती है. कॉलेज के कंप्युटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग की टीम छात्राओं को यह प्रशिक्षण दे रही है. इस टीम में कॉलेज की प्रो स्मिता दास, प्रो नम्रता कुमारी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-second-merit-list-will-be-released-on-monday-for-admission-in-llb/">जमशेदपुर

: एलएलबी में एडमिशन के लिए सोमवार को जारी होगी सेकेंड मेरिट लिस्ट
कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) राजेश कुमार तिवारी ने छात्राओं को प्रशिक्षित करने के लिए एक टीम का गठन किया है, जिसमें डिप्टी रजिस्ट्रार सीमा सिन्हा, डॉ शालिनि कुमारी एवं डॉ रेखा तिवारी शामिल हैं. इन सभी छात्राओं के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी उक्त टीम को प्रचार्य ने सौंपी है. प्राचार्य ने बताया कि बच्चे जो कॉलेज में प्रशिक्षण के लिए आते हैं वे सभी सरकारी स्कूल की छात्राएं हैं. उन्हें कंप्यूटर को ऑपरेट करने की इतनी सुविधा नहीं मिल पाती है. इसलिए यह जिम्मेदारी आरवीएस कॉलेज ने ली है, ताकि आज की डिजिटल दुनियां में सूदूर ग्रामीण आदिवासी बाहुल क्षेत्र की बच्चियां भी तेजी से बढते हुए कंप्यूटर क्रांति के दौर में मुख्य धारा से जुड़ सकें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-condolence-to-the-headmistress-for-leaving-the-student-locked-in-the-class-room/">जमशेदपुर

: छात्र को क्लास रूम में बंद कर छोड़ जाने के मामले में प्रधानाध्यापिका को शोकॉज
पिछले 24 जून को सिमुलडांगा के प्लस 2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं हरि सिंह (वीईसी) की उपस्थिति में छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. साथ ही आगामी सत्र शुरू करने के लिए प्रधानाचार्य से छात्राओं की सूची मांगी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही