Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मुसाबनी की गोहला पंचायत में आरवीएस स्कील एकेडेमी बिरसा केन्द्र की शुरुआत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : मुसाबनी प्रखंड के गोहला पंचायत में आरवीएस स्कील्स एकेडेमी के बिरसा केन्द्र का शनिवार को उद्घाटन हुआ. मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने इस केन्द्र का विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता आरवीएस एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमेन बिन्दा सिंह ने की. अपने सम्बोधन में श्री सोरेन ने कहा कि झारखण्ड एक समृद्ध प्रदेश है, लेकिन यहां की आम जनता गरीब है. इस गरीबी से निकलने के लिए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के कौशल विकास कार्यक्रमों से हमारे युवाओं को फायदा उठाना होगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उद्धत करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के अंतर्गत मुख्यमंत्री सारथी योजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में कौशल विकास की योजना है. इससे युवाओं को रोजगार या स्वरोजगार से उनका भविष्य उज्जवल हो सकता है. युवाओं को आगे आना चाहिए एवं इन योजनाओं से उन्हें लाभ उठाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-application-date-extended-for-admission-in-ug-jsr/">जमशेदपुर

वीमेंस यूनिवर्सिटी : यूजी में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी
आरवीएस एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव भरत सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की दूरदर्शी योजनाओं से समाज का केवल भला नहीं होगा, अपितु उन्हें रोजगार के साथ-साथ स्वावलंबन भी मिलेगा. इससे पूर्व इस एकेडमी के प्रबंध निदेशक सह आरवीएस एजुकेशनल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने विस्तार से इस कौशल विकास केन्द्र के प्रयोजन एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला. मंच पर उपस्थित डीएसओ अजय कुमार ने भी अपने विचार रखे. अतिथियों का स्वागत नेशनल हेड राम कृष्ण लोढ़ा ने किया. कार्यक्रम के दौरान केन्द्र के बच्चों ने स्वागत गान एवं नृत्य प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-on-july-31-3-teachers-including-the-only-professor-dr-mudita-chandra-will-be-retired-list-sent-to-raj-bhavan-for-the-post-of-principal-of-graduate-college/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : 31 जुलाई को एकमात्र प्रोफेसर (डॉ) मुदिता चंद्रा समेत 3 शिक्षक होंगे सेवानिवृत्त, ग्रेजुएट कॉलेज की प्राचार्य पद के लिए राजभवन भेजी गई सूची
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सोरेन ने बच्चों के बीच यूनिफार्म, बैग एवं किट का वितरण किया. इससे पूर्व अतिथियों को बिन्दा सिंह, भरत सिंह, शत्रुघ्न सिंह एवं शक्ति सिंह ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह् भेंट कर उन्हें सम्मानित किया. मंच पर गोहला पंचायत के मुखिया प्रभात हांसदा, ग्राम प्रधान सिंहराय हांसदा एवं ग्राम के कई सम्मानित लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ सुधीर झा तथा स्टेट हेड विनीत श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही