Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स द्वारा आयोजित इंटर स्कूल फुटबॉल लीग टूर्नामेंट के पांचवें दिन शुक्रवार को टेल्को के सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम में दो मैच खेला गया. पहला मैच सबुज कल्याण संघ स्कूल और वैली व्यू स्कूल के बीच खेला गया. इसमें सबुज कल्याण संघ स्कूल टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच एकतरफा जीत लिया. इस मैच में शुरुआती दौर से सबुज कल्याण संघ स्कूल हावी रहा. अंतत: सबुज कल्याण संघ स्कूल की टीम ने 2-0 से वैली व्यू स्कूल को हराया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-olympic-race-organized-on-international-olympic-day/">आदित्यपुर
: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर ओलंपिक दौड़ का आयोजन वहीं दूसरा मैच हिलटॉप स्कूल और विवेक विद्यालय के बीच खेला गया. इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खूब मेहनत की. इस रोमांचक मैच में हिलटॉप स्कूल ने बेहतर प्रदर्शन कर 2-1 से विवेक विद्यालय को पराजित किया. टाटा मोटर्स द्वारा आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता के तहत चल रहे इंटर स्कूल प्रतियोगिता में टाटा मोटर्स द्वारा संचालित और टेल्को स्थित स्कूलों के बीच लगातार लीग मैच का आयोजन किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : इंटर स्कूल फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में सबुज कल्याण संघ बना विजेता
Leave a Comment