Jamshedpur (Anand Mishra) : जेईई मेन-2024 फेज वन के सिटी टापर के रूप में अब तक सचिन कुमार गुप्ता का नाम सामने आया है. हां की अभी भी कई छात्रों के रिजल्ट प्राप्त नहीं हुए हैं. अब तक प्राप्त रिजल्ट के अनुसार सचिन को 99.64 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है. वह सीआईएससीई की आईएससी की परीक्षा दे रहा है. जमशेदपुर से 4500 विद्यार्थियों ने जेईई मेन प्रथम की परीक्षा दी थी. इनमें से करीब 200 छात्रों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किया है. इस परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जेईई एडवांस के लिए जेईई मेन दूसरे चरण की परीक्षा देंगे. जेईई मेन प्रथम में 95 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एनआइटी में एडमिशन मिल जाएगा. इसे भी पढ़ें : JEE">https://lagatar.in/jee-main-result-many-students-are-ahead-even-with-low-marks-many-are-lagging-behind-even-with-high-marks/">JEE
Main Result : कम प्राप्तांक पर भी कई छात्र आगे, कई अधिक अंक लेकर भी पिछड़े
मेन परीक्षा : 99.98 परसेंटाइल के साथ राजबीर सिंह बना झारखंड टॉपर
Main Result : कम प्राप्तांक पर भी कई छात्र आगे, कई अधिक अंक लेकर भी पिछड़े
आदित्यपुर के आदर्श को मिला 99.25 परसेंटाइल
आदित्यपुर हरिओमनगर निवासी छात्र आदर्श राय ने 99.25 परसेंटाइल स्कोर किया है. आदर्श को गणित में 99.25, भौतिकी में 99.11, केमेस्ट्री में 94.16 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ है. जुस्को स्कूल साउथ पार्क के छात्र आदर्श ने इस सफलता के लिए नारायणा कोचिंग के शिक्षकों को श्रेयस्कर बताया. आदर्श ने 10वीं की परीक्षा सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर से उत्तीर्ण की थी. वह जेईई मेन की दूसरी परीक्षा भी देगा। इसके बाद वह अपना ब्रांच तय करेगा. आदर्श के पिता मनोज कुमार राय रेलवे कांट्रेक्टर तथा मां शीला राय गृहणी हैं. इसे भी पढ़ें : जेईई">https://lagatar.in/jee-main-exam-rajbir-singh-becomes-jharkhand-topper-with-99-98-percentile/">जेईईमेन परीक्षा : 99.98 परसेंटाइल के साथ राजबीर सिंह बना झारखंड टॉपर