Search

 
 
 

जमशेदपुर : त्रिपक्षीय समझौते को लागू कराने के लिए नगर निकायों के सामने धरना देंगे सफाई मजदूर

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : अपर श्रमायुक्त और नगर निकायों के अधिकारियों की मौजूदगी में सफाई कर्मियों के साथ हुए त्रिपक्षीय समझौते को लागू कराने को लेकर सोमवार से सफाई मजदूर सभी नगर निकायों के कार्यालय गेट के सामने धरना देंगे. यह धरना मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और जुगसलाई नगर परिषद के अलावा आदित्यपुर नगर निगम के सामने भी दिया जाएगा. यह धरना-प्रदर्शन अनिश्चितकालीन होगा. इसे भी पढ़े : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-four-arrested-jailed-for-stealing-tires-from-a-tanker-parked-on-the-highway/">गालूडीह

: हाइवे पर खड़ी टैंकर से टायर चोरी करने के मामले में चार गिरफ्तार, गए जेल

31 मार्च को अपर श्रमायुक्त कार्यालय में हुआ था त्रिपक्षीय समझौता

सफाई मजदूरों के संगठन के अध्यक्ष रमेश मुखी का कहना है कि 31 मार्च को न्यूनतम मजदूरी, बोनस, छुट्टी का पैसा, हाजरी कार्ड, पहचान पत्र, वेतन स्लिप आदि देने को लेकर समझौता हुआ था. नगर निकायों के अधिकारियों ने 15 दिन के अंदर समझौते को लागू करने की बात कही थी. लेकिन 5 महीने बीत जाने के बाद भी अब तक यह समझौता लागू नहीं हुआ है. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-bloodthirsty-husband-killed-the-minor-wife-by-drowning-her-in-water-absconding/">चांडिल

: जालिम पति ने नाबालिग पत्नी की पानी में डुबोकर की हत्या, फरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही