Search

 
 
 

जमशेदपुर : दलमा में शुरू हो गया खुले वाहन में सफारी का सफर

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में रविवार को नवरात्रि के शुभ अवसर पर विधिवत पूजा कर सफारी की शुरुआत कर दी गई है. हालांकि सैलानी सोमवार से खुले वाहन में इसका लुत्फ उठाते दिखे. सोमवार को सफारी की शुरुआत में 6 सैलानियों ने इसका लुत्फ उठाया. सफारी के लिए वन विभाग ने 90 लाख की लागत से चंडीगढ़ से 6 सफारी वाहन खरीदे हैं. फिलहाल चार सफारी को ही चलाया जा रहा है. सफारी चलाने का टेंडर जेएसआर ऑन व्हील्स कंपनी को मिला है. चारों सफारी गाड़ियों का नाम टाइगर, लायन, चीता और पैंथर रखा गया है. सफारी से पर्यटकों को दलमा टॉप चिल्ड्रन पार्क, फोटो शूटिंग एरिया घुमाया जाएगा. प्रत्येक सफारी में एक गाइड भी दिया जाएगा. गाइड पर्यटकों को दलमा के बारे में जानकारी देंगे. टेंडर लेने वाली कंपनी जेएसआर ऑन व्हील्स के संचालक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि नवरात्र के मौके पर दलमा में सफारी शुरू की गई है. सोमवार को 6 लोगों ने सफारी का आनंद लिया. अगले 10 दिनों के लिए सफारी की 40 सीटों की बुकिंग हो चुकी है. सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सफारी चलेगी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/there-is-loot-of-water-forest-and-land-in-jharkhand-cm-hemant-should-conduct-a-high-level-investigation-bandhu-tirkey/">झारखंड

में जल, जंगल, जमीन की लूट मची है, सीएम हेमंत कराएं उच्च स्तरीय जांच : बंधु तिर्की

दोपहिया वाहन के प्रवेश पर रोक

दलमा में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों का प्रवेश दोपहिया वाहन या अन्य किसी वाहन के साथ जाने पर कोई पैसे नहीं लगेंगे. स्थानीय ग्रामीणों को इससे अलग रखा गया है. उनके आने-जाने पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा. दलमा में पर्यटकों के लिए नया रेट भी लागू कर दिया गया है. पर्यटकों के लिए 10 रुपए इंट्री फीस रखी गई है. इसके साथ ही वीडियोग्राफी, फीचर फिल्म शूटिंग के लिए भी रेट तय किया गया है. फीचर फिल्म की शूटिंग के लिए प्रति कैमरा रोज 10 हजार रुपए देने होंगे. इसे भी पढ़ें : उधार">https://lagatar.in/bjp-is-marrying-with-borrowed-vermillion-jmm/">उधार

के सिंदूर से सुहागन कर रही है बीजेपी : झामुमो

ऐसे कर सकते हैं सफारी की बुकिंग 

सफारी की प्री बुकिंग करने के लिए 8210497340, अर्जेंट बुकिंग के लिए 9122457566 पर कॉल करें. वहीं, जेएसआर ऑन व्हील्स की साइट पर भी जाकर सफारी की बुकिंग कर सकते हैं. मकुलाकोचा के अलावा सफारी डोर-टू-डोर भी जाएगी. शेयरिंग और पर्सनल बुकिंग के लिए अलग-अलग चार्ज लगेंगे. इसे भी पढ़ें : खेल">https://lagatar.in/two-sports-news-pcs-defeated-dps-ranchi-and-won-the-title-in-womens-kabaddi/">खेल

की दो खबरें : महिला कबड्डी में पीसीएस ने डीपीएस रांची को हरा जीता खिताब

डोर-टू-डोर (घर से दलमा)

शेयरिंग- 600 रुपए (प्रति व्यक्ति) पर्सनल बुकिंग- 4800 (10 लोग) नोट : लोकेशन के आधार पर रेट अलग-अलग होंगे.

मकुलाकोचा से दलमा टॉप (आना-जाना)

शेयरिंग- 300 रुपए पर्सनल बुकिंग- 2800

पर्यटकों के लिए यह है नया रेट 

पर्यटक - 10 रुपये प्रति व्यक्ति वीडियोग्राफी- 500 रुपए बच्चे (5 से 8 वर्ष तक)- 5 रुपए प्रति बच्चा फिल्म शूटिंग प्रति कैमरा -10 हजार रुपए (रोज) स्कूलों का टूर- 2 रुपए प्रति विद्यार्थी गाइड की मदद - 300 रुपए (रोज) नेचर इंटरप्रेटेशन सेंटर में इंट्री- 10 रुपए (अडल्ट), 5 रुपए (बच्चे) दलमा ट्रैकिंग के लिए प्रति व्यक्ति (रोज) 50 रुपए कंजरवेशन अवेयरनेस एजुकेशन व रिसर्च सेंटर- 2 हजार रुपए बस या ट्रक- 800 रुपए मिनी बस, कार, जीप- 600 रुपए टेंपो- 350 रुपए नन एसी कॉटेज रुम - एक हजार रुपए विन विश्रामागार पिंड्राबेड़ा एसी रुम - चार हजार रुपए दोपहिया वाहन- प्रतिबंधित स्टील कैमरा- 100 रुपए [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही