Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स लीग टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची सफारी रॉयल्स व चिन्मया विद्यालय की टीम

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स की ओर से आयोजित इंटर डिविजन एवं इंटर स्कूल लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को दूसरे सेमीफाइनल के तहत दो मैच खेले गए. टेल्को सुमंत मूलगावकर स्टेडियम में पहला मैच सफारी रॉयल्स और ट्रांस एक्सल के बीच खेला गया. जिसमें सफारी रॉयल्स टीम ने पहले पांच मिनट में पहला गोल किया. इसके जवाब में ट्रांस एक्सल ने भी आसान सा एक गोल किया. मैच में हाफ टाइम के बाद सफारी रॉयल्स टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर दूसरा गोल कर मैच अपने नाम कर लिया. इस तरह सफारी रॉयल्स टीम ने ट्रांस एक्सल को 2-1 से हरा कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-barrier-of-age-cannot-stop-the-flight-of-spirits-premlata/">आदित्यपुर

: हौसलों के उड़ान को उम्र की बाधा नहीं रोक सकती – प्रेमलता

बुधवार को खेला जाएगा फाइनल मैच

वही दूसरा मैच चिन्मया विद्यालय और एसके पब्लिक के बीच खेला गया. जिसमें चिन्मया विद्यालय ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 4-0 से एकतरफा मैच जीत लिया. इस तरह इंटर स्कूल वर्ग में चिन्मया विद्यालय ने फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. 5 जुलाई (बुधवार) को इंटर स्कूल टीम का पहला फाइनल मैच चिन्मया विद्यालय और गुरु गोविंद सिंह स्कूल के बीच खेला जाएगा, वहीं दूसरा फाइनल मैच इंटर टीम का सफारी रॉयल्स और इंडिगो फाइटर्स के बीच खेला जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही