Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर से सटे दलमा के पहाड़ों में अब सैलानी सफारी का भी आनंद उठा सकते है. इसको लेकर वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. वन विभाग ने सफारी के लिए छह वाहनों को भी तैयार किया है. उम्मीद है कि मई माह में इसकी शुरूआत हो जाएगी. सफारी की शुरुआत होते ही दलमा में आने वाले सैलानी सफारी का भी मजा लेंगे. दलमा डीएफओ अभिषेक कुमार के अनुसार सफारी के लिए 12 से 15 गाइड को भी रखा गया है जो कि स्थानीय निवासी ही होंगे. गाइड को हर तरह की ट्रेनिंग भी दी गई है. सफारी में गाइड भी साथ होंगे ताकि सैलानी को किसी प्रकार की दिक्कत न हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-forest-department-is-appealing-not-to-hunt-animals-on-sendra-festival/">जमशेदपुर
: वन विभाग कर रहा सेंदरा पर्व पर जानवरों का शिकार ना करने की अपील
: मंत्री के आदेश पर नगर निगम दे रहा था पानी का कनेक्शन, लोगों ने कार्य रुकवाया
: वन विभाग कर रहा सेंदरा पर्व पर जानवरों का शिकार ना करने की अपील
90 लाख की लागत से खरीदे गए है वाहन
डीएफओ ने बताया कि सफारी के लिए कुल 90 लाख की लागत से वाहनों को तैयार किया जा रहा है. सफारी के लिए कुल छह वाहन खरीदे गए है जिसमें कुछ बदलाव किए जा रहे है. इन वाहनों में हर तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेगी. इसमें सैलानियों की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है, इसलिए वाहनों में जालियां भी लगाई जा रही है. हर वाहन में 10 लोगों के बैठने की सुविधा रहेगी. अभी तक इसके लिए टिकट की राशि तय नहीं की गई है. बैठक कर राशि तय की जाएगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-was-giving-water-connection-on-the-orders-of-the-minister-people-stopped-the-work/">आदित्यपुर: मंत्री के आदेश पर नगर निगम दे रहा था पानी का कनेक्शन, लोगों ने कार्य रुकवाया