Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील के सेफ्टी डिपार्टमेंट ने कॉन्ट्रैक्टर सेफ्टी मैनेजमेंट पर सेफ टॉक का किया आयोजन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग ने सुरक्षा जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मंगलवार को सेफ टॉक का आयोजन किया. इस अवसर पर जमशेदपुर वर्क्स के स्टीलेनियम हॉल में आयोजित सेफ टॉक में कॉन्ट्रैक्टर सेफ्टी मैनेजमेंट जर्नी एंड वे फॉरवर्ड विषय पर प्रबल घोष, वाइस प्रेसिडेंट शेयर्ड सर्विसेज, टाटा स्टील ने अपने विचार रखे. उन्होंने शॉर्टकट से बचने, कड़े सुरक्षा मानकों और निरंतर पर्यवेक्षण के साथ मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कार्यस्थल को शून्य हानि प्राप्त करने के लिए अपनी चिंता व्यक्त की. घोष ने खतरों और स्थितियों को समझने की क्षमता में सुधार करने और कार्यबल के लिए प्रबोधन, प्रोत्साहन, सशक्तिकरण, कल्पना और संलग्नता का पालन करने पर जोर दिया, जो कार्यस्थल को शून्य नुकसान सुनिश्चित करेगा. [caption id="attachment_612341" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JSR-Safe-Talk-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सेफ टॉक में उपस्थित लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-ecl-is-not-anyones-fiefdom-displaced-people-have-to-be-given-permanent-land-lobin-hembram/">गोड्डा

: ईसीएल किसी की जागीर नहीं है, विस्थापितों को स्थायी जमीन देना ही होगा : लॉबिन हेंब्रम

टाटा स्टील से 300 लोगों ने ऑनलाइन सत्र में भाग लिया

प्रश्नोत्तर सत्र के साथ सेफ टॉक का समापन हुआ. सत्र में 700 से अधिक अधिकारियों, प्रशिक्षुओं और अनुबंध कर्मचारियों ने भाग लिया. जबकि टाटा स्टील से 300 लोगों ने ऑनलाइन सत्र में भाग लिया. टाटा स्टील के सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि सेफ टॉक एक सुरक्षित कार्यस्थल के लिए मौजूदा प्रक्रिया में सुधार लाने का एक मंच होना चाहिए. टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित सेफ टॉक सीरीज का उद्देश्य सुरक्षा और ज्ञान संवर्धन के विभिन्न पहलुओं पर विषय-विशेषज्ञों द्वारा सुरक्षा जागरूकता लाना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही