Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सागर ने की थी रुपये की छिनतई इसलिए अकेला पाकर साथियों ने ही कर दी हत्या

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत विद्यापति नगर निवासी सागर सोना की हत्या पांच लोगों ने मिलकर की थी. इस मामले में पुलिस ने सौरभ, अंकित पटेल और सूरज बागती व एक अन्य नाबालिग को हिरासत में लिया है. जबकि राजा फरार चल रहा है. पुलिस राजा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस मामले में सागर की मां कांती देवी के बयान पर पुलिस ने सौरभ कुमार, राहुल सिंह, विशाल व अन्य एक नाबालिग के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-retired-panchayat-secretary-wilson-harange-was-bid-farewell-by-the-panchayat-people/">मनोहरपुर

: सेवानिवृत पंचायत सचिव विल्सन हैरेंज को पंचायत के लोगों ने दी भावभीनी विदाई

नाव की मदद से बीच नदी में लेजाकर शव फेंका

आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि बीते दिनों सागर ने सौरभ से रुपये की छिनतई कर ली थी. सागर ने 1900 रुपये छीन लिए थे. इसके पूर्व भी वह कई बार छिनतई कर चुका था. 14 मार्च की रात वह आदित्य के साथ देखा गया था. उस वक्त उसे रोककर मारपीट की. मारपीट के दौरान आदित्य मौके से फरार हो गया. सागर को अधमरा कर सभी ने उसे उठाकर नदी किनारे पहुंचाया जहां पहले तो उसके हाथ पैर बांधे और एक बड़ा पत्थर बांधकर उसे पानी में खड़े नाव पर लेकर गए. नाव की मदद से उसे बीच नदी में लेजाकर फेंक दिया और अपने-अपने घर चले गए. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने सिदगोड़ा के बागुनहातू स्थित नीम भट्ठा में स्वर्णरेखा नदी से सागर का शव बरामद किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही