Search

 
 
 

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज के बिरसा मुंडा कंपीटिसन अकादमी के सगुण हांसदा ने नेट में पायी सफलता

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज की ओर से विगत वर्ष बिरसा मुंडा कंपीटीसन अकादमी की शुरुआत की गई थी, जिसमें यहां के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है. यहां के शिक्षक एवं बाहर के कुछ शिक्षक स्वेच्छा से अकादमी में क्लास लेते हैं. इस अकादमी में तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने अब प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होना शुरू कर दिया हैं. इसी के परिणाम स्वरूप कॉलेज के संथाली विभाग से सगुण हांसदा ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज का नाम रोशन किया है. इसे भी पढ़ें : ­रांची">https://lagatar.in/ranchi-ctet-exam-completed-in-39-exam-centres-40000-candidates-appeared/">रांची

के 39 परीक्षा केंद्रों में सीटेट की परीक्षा संपन्न, 40,000 अभ्यर्थी हुए शामिल
सगुण हांसदा वर्तमान में अपेयरिंग विद्यार्थी हैं. कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने सगुण हांसदा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा कि अगर विद्यार्थी चाहें तो वे सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं. शिक्षक का काम उनका मार्गदर्शन करना है. इस अवसर पर डॉ डीके मित्रा, डॉ दीपांजय श्रीवास्तव, डॉ विनय कुमार गुप्ता, प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद, डॉ मौसमी पॉल, प्रो अरविंद पंडित, प्रो रितु एवं प्रो संजीव मुर्मू उपस्थित थे. सभी ने सगुण हांसदा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही