Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर सहारा सिटी रेप केस: आरोपियों की ओर से बहस पूरी, सबने खुद के बचाव में दी दलील

Advertisement
Advertisement
Ranchi: जमशेदपुर के मानगो स्थित सहारा सिटी में नाबालिग से दुष्कर्म और देह व्यापार कराने के मामले में आरोपितों की ओर से दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों की ओर से बहस पूरी कर ली गई. जिसके बाद इस केस के सूचक की बहस सुनने के लिए अदालत ने सोमवार की तिथि निर्धारित की है. सभी आरोपियों ने अदालत में उनपर लगे आरोपों को निराधार बताया है. हाईकोर्ट ने निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक के आदेश को अगली सुनवाई तक बरकरार रखा है. इस मामले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, तत्कालीन डीएसपी और थानेदार सहित 22 लोग आरोपित हैं. जमशेदपुर की निचली अदालत ने सभी को समन जारी किया है. जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. इसे भी पढ़ें-किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-farmers-of-saranda-facing-the-brunt-of-government-neglect-are-forced-to-do-rainfed-deficit-farming/">किरीबुरू

: सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहे सारंडा के किसान, वर्षा आधारित घाटे की खेती करने को हैं मजबूर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही