Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर सहारा सिटी रेप केस : निचली कोर्ट की कार्रवाई पर रोक का आदेश बरकरार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जमशेदपुर के मानगो सहारा सिटी में नाबालिग से दुष्कर्म और देह व्यापार कराने के मामले में आरोपितों की ओर से दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से पक्ष रखने के लिए समय की मांग की गई. जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए छह जुलाई की तारीख मुकर्रर की है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई. फिलहाल हाईकोर्ट ने मामले में निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक के आदेश को बरकरार रखा है. इस मामले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, तत्कालीन डीएसपी और थानेदार सहित 22 लोग आरोपित हैं. जमशेदपुर की निचली अदालत ने सभी को समन जारी किया है, जिसके खिलाफ सभी आरोपियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है.
इसे भी पढ़ें – आंशिक">https://lagatar.in/the-functioning-of-all-the-registry-offices-of-the-state-was-partially-affected/">आंशिक

रूप से प्रभावित रहा राज्य के सभी रजिस्ट्री ऑफिस का कामकाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही