Search

 
 
 

जमशेदपुर : एशिया अवार्ड 2023 से सम्मानित होंगे सहारा सिटी निवासी डॉ. रंजन कुमार मिश्रा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मांगो सहारा सिटी के डेल्टा ए ब्लॉक के फ्लैट नम्बर 258 में रहने वाले डॉक्टर रंजन कुमार मिश्रा को एशिया एजुकेशन लीडरशिप समिट एंड अवार्ड्स -2023 द्वारा इनोवेटिव प्रोफेसर अवार्ड ऑफ द ईयर" के लिए नामांकित किया गया है. यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित योगदान के लिए दिया जाता है. उन्हें पहले ही विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है उन्होंने यह पुरस्कार उनके विश्वविद्यालय, छात्रों और परिवार के सदस्यों को समर्पित किया है.इस शानदार सफलता पर सहारा सिटी के सचिव पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह ने बधाई देते हुवे कहा कि उनकी उपलब्धि से हम सब कॉलोनीवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. कॉलोनी के साथ शहर, जिला, राज्य एवं देश के लिये गर्व की बात है. इससे युवाओं को भी अपने जीवन मे बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी. उक्त पुरस्कार उन्हें मुंबई में प्रदान किया जाएगा जिस की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-raised-the-issue-of-making-jharkhand-an-educational-hub-in-vis/">जमशेदपुर

: विधायक मंगल ने विस में उठाया झारखंड को एजुकेशनल हब बनाने का मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही