Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची बाजार शिव मंदिर में भगवान शिव का किया गया सहस्त्र घट जलाभिषेक

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : मंगलवार को साकची बाजार श्री श्री शिव मंदिर में सावन माह के शुभ अवसर पर सर्व कल्याण की कामना के लिए सहस्त्र घट जलाभिषेक का आयोजन किया गया. श्री श्री साकची शिव मंदिर और श्री श्याम परिवार द्धारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्डान के दौरान मंदिर परिसर में जलाभिषेक से पहले वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा पंडित बिपीन झा के सानिघ्य में 11 पुजारियों द्वारा विधिवत अभिषेक पूजा शुभारंभ किया गया. जलाभिषेक के बाद भगवान महादेव का श्रृंगार कर शाम को महाआरती की गई. महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान मंदिर परिसर में बोल बम और भोले बाबा के जयकारे लगते रहे. मंदिर कमिटी से जुड़े सात यजमान क्रमशः उषा-उमेश साह, रानी-संजय अग्रवाल, किरण-कमल चौधरी, अनिता-गिरधारी लाल खेमका, उर्मिला-शंकरलाल अग्रवाल, अंजना-मनोज अग्रवाल, निर्मला-विजय अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर महादेव का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया. इस धार्मिक अवसर पर बजरंग लाल अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, आशीष खन्ना, मुरारी लाल अग्रवाल, मनीषा संघी सहित काफी संख्या में शिव भक्त उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bihar-sikh-representative-board-adamant-on-cutting-jharkhands-representation-in-patna-sahib-management-committee/">जमशेदपुर

: पटना साहिब प्रबंधन कमिटी में झारखंड का प्रतिनिधित्व काटने पर अड़ा बिहार सिख प्रतिनिधि बोर्ड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही