Search

 
 
 

जमशेदपुर : साईं सेवाश्रम मंदिर में साईं महोत्सव 24 सितंबर को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : साईं सेवाश्रम मंदिर समिति वास्तु विहार द्वारा नवम साईं महोत्सव का आयोजन 24 सितंबर को किया जाएगा. उक्त जानकारी समिति के सदस्य रवि शंकर केपी ने दी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुबह कांकड़ आरती से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. बाबा का जलाभिषेक, पूजन हवन के पश्चात दोपहर में बाबा की आरती और छप्पन भोग लगाया जाएगा. शाम को बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जो मानगो पोस्ट ऑफिस रोड से होते हुए मुख्य मार्ग से होकर गुरुद्वारा रोड से वापस मंदिर में आएगी. संध्या धूप आरती के उपरांत साईं भजन का आयोजन होगा. रात्रि में सभी भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. सेज आरती से कार्यक्रम की समाप्ति होगी. साईं महोत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-development-commissioner-reviewed-mnrega-and-housing-schemes/">जमशेदपुर

: उप विकास आयुक्त ने की मनरेगा व आवास योजनाओं की समीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही