Search

 
 
 

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में मनाया गया साई महोत्सव

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को धूम -धाम से साई महोत्सव मनाया गया. इस आयोजन में नेताजी सुभास ग्रुप से जुड़े सभी संकाय एवं कर्मचारी मौज़ूद थे. नेताजी सुभाष ग्रुप के संस्थापक एमएम सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में ये महोत्सव मनाया जाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cyber-fraudster-on-remand-from-famous-doctors-of-the-country/">जमशेदपुर

: देश के मशहूर डॉक्टरों से साइबर ठगी करने वाला रिमांड पर
कार्यक्रम की शुरुआत एमएम सिंह द्वारा पूजा-अर्चना कर की गई. उसके बाद विश्वविद्यालय के सभागार में केक कटिंग कर सभी उपस्थित संकायों एवं कर्मचारियों ने अपने कुलाधिपति को जन्मदिन की बधाई दी. कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगो ने अपने संस्थापक और कुलाधिपति एमएम सिंह की जीवनी के बारे में बताया कि कैसे उन्होंने इतने संघर्स के बाद इस ग्रुप को खड़ा किया है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-rs-2373-crore-recommended-for-nhm-schemes/">रांचीः

NHM की योजनाओं के लिए 2373.34 करोड़ रुपये की अनुशंसा
एमएम सिंह ने सबको धन्यवाद दिया और बताया कि वह अगले 5 सालों में इस ग्रुप को और बड़ा कर देंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि 2025 तक वह जमशेदपुर शहर के सबसे बड़े और अच्छे अस्पताल व मेडिकल कॉलेज की शुरुवात करेंगे. उन्होंने अपने कर्मचारियों के लिए भी आज के दिन एक रिलीफ फण्ड की शुरुवात की. कार्यक्रम में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर गंगाधर पंडा, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार और सभी नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के शिक्षक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही