Search

 
 
 

जमशेदपुर : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल ने चलाया सड़क जागरुकता अभियान

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा रविवार को यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बारीडीह में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया. विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता के लिए यातायात नियमों से संबंधित बैनर पोस्टर हाथों में लेकर लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने जैसे ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक किया गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-sai-mahotsav-in-old-basti-palki-yatra-taken-out-with-musical-instruments/">चक्रधरपुर

: पुरानी बस्ती में साईं महोत्सव, गाजे बाजे संग निकाली गई पालकी यात्रा
विद्यालय के बच्चों ने तरह-तरह के बैनर पोस्टर के माध्यम से बतलाने का प्रयास किया कि सड़क के किस ओर चलना चाहिए, हेलमेट पहनना क्यों जरूरी है, सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के अनुपालन से कैसे दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है. इस अभियान में विद्यालय की शिक्षिका जानकी श्रेष्ठ, सीमा थापा, पी कंचन टोपो, प्रभजोत कौर सहित अन्य शिक्षिकाएं शामिल थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही