Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कारगिल विजय दिवस पर सैनिक सम्मान यात्रा 26 जुलाई को

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शहर की सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई (बुधवार) को ``सैनिक सम्मान यात्रा`` निकाली जाएगी. उक्त जानकारी शनिवार को साकची में आयोजित प्रेस-वार्ता में संस्था के संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दी. उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैनिक सम्मान यात्रा मानगो गांधी मैदान से सुबह 9 बजे प्रारंभ होगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी और गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर संपन्न होगी. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-block-level-subroto-cup-football-competition-organized/">डुमरिया

: प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

सम्मान यात्रा में युवा वर्ग को शामिल होने की अपील की

शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर एवं नमन कर यात्रा का विधिवत समापन होगा. यात्रा में देशभक्ति गीत और देशभक्ति झांकी भी रहेगी. वहीं यात्रा में शामिल सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे. कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि सैनिक सम्मान यात्रा के मार्ग में आने वाले सभी शहीद के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया जाएगा. कुणाल षाड़ंगी ने लौहनगरी वासियों से सैनिक सम्मान यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और युवा वर्ग को देशप्रेम के प्रति प्रेरित करने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही