Search

 
 
 

जमशेदपुर : सैरात बाजार एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

 
Jamshedpur : सैरात बाजार में किराया वृद्धि पर रोक लग जाने की सूचना मिलने के बाद रविवार को सुबह साकची रिटेल मर्चेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री से उनके कार्यालय में मिला. उनका आभार व्यक्त किया एवं मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की. जब जमशेदपुर के सात हजार से ऊपर व्यापारियों के ऊपर बेतहाशा किराया वृद्धि की गाज गिरी तो उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई थी. मंत्री ने तत्काल नगर विकास विभाग के मुख्य सचिव को फोन कर इस पर रोक लगाने को कहा था. अब जबकि उपायुक्त द्वारा हमारी अपील पर संज्ञान लेते हुए रोक लगा दी गई है, व्यापारियों में हर्ष और खुशी का माहौल है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-fury-of-wild-elephants-did-not-stop-broke-the-door-of-the-house-and-targeted-food-grains/">चांडिल

: थम नहीं रहा जंगली हाथियों का उत्पात, घर के दरवाजे को तोड़ खाद्यान्न को बनाया निशाना

ये लोग थे मौजूद

कार्यक्रम में महावीर मोदी, निरंजन गौतम, अध्यक्ष सोमनाथ तिवारी, पंकज बर्मन, महासचिव संदीप बर्मन, मनीष अग्रवाल, ताराशंकर मुखर्जी, दुर्गा दास साहू, डॉक्टर मकसूद, सुमन दास, धवल गोहेल, अरुण बर्मन, अशोक दत्ता, जयेश भाई व विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारी सम्मिलित हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही