Search

 
 
 

जमशेदपुर : सावन सिंधारा कार्यक्रम में साकची अग्रसेन भवन बना ब्रजधाम नगरी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आयोजित सावन सिंधारा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. ब्रज धाम थीम पर आयोजित सिंधारा कार्यक्रम में अग्रसेन भवन में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सभी ब्रज धाम नगरी में पहुंच गए हैं शाखा की सदस्यों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. कुछ महिलाएं कृष्ण बनकर आइ तो कुछ राधा बनकर, कोई गोपियां बनकर आई, नृत्य के माध्यम से सभी राधा रानी ने अपने-अपने कृष्ण को रिझाया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही. सभी ने ब्रज धाम में कृष्ण संग फूलों की होली खेली. प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चयन जज के रूप में उपस्थित नेहा देबुका एवं रिशिता राय द्वारा किया गया. कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/SAVAN.jpg"

alt="" width="588" height="934" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-future-of-students-is-bright-under-sails-kiriburu-management-csr/">किरीबुरू

: सेल की किरीबुरू प्रबंधन सीएसआर के तहत बना रही छात्रों का भविष्य उज्ज्वल

प्रतियोगिता के विजेता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/SAVAN-2.jpg"

alt="" width="859" height="334" /> एकल नृत्य में प्रथम पुरस्कार शालिनी गुप्ता एवं द्वितीय बबिता रिंगसिया को मिला. युगल नृत्य में प्रथम पुरस्कार मनीषा संघी एवं कविता अग्रवाल को मिला. सावन क्वीन फर्स्ट रनर अप शालिनी गुप्ता बनी. सावन क्वीन का खिताब कविता अग्रवाल को मिला. इसे सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिका मुस्कान अग्रवाल, सचिव निधि अग्रवाल, नीलम देबुका सहित सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर महिलाओं ने कहा कि कर भरोसा राधे नाम का धोखा कभी नहीं खाएगा. हर मौके पर कृष्ण तेरे घर सबसे पहले आएगा. कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी ने लजीज व्यंजन का आनन्द लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही