Search

 
 
 

जमशेदपुर : गुरमुखी कक्षाओं में सिख बच्चों की दिलचस्पी देख अभिभूत हुई साकची गुरुद्वारा कमेटी

 
Jamshedpur : गुरमुखी कक्षाओं में घोषणा के बाद पहले रविवार को सिख बच्चों की उपस्थिति देखकर साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं था.
पहले ही रविवार को 65 बच्चों ने गुरमुखी सीखने के लिये दिलचस्पी दिखाई उनकी यह संख्या देखकर गुरमुखी सिखाने वाले धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य भी प्रसन्न हो गये. गुरमुखी कक्षा के प्रारंभ होने से पूर्व गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी करतार सिंह ने कक्षा की सफलता के लिए गुरु महाराज के सम्मुख अरदास की जिसमें कमेटी व धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य भी शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-unknown-dead-body-found-from-ghajia-barrage-was-identified-nitish-a-resident-of-fatehpur-in-vaishali-district-was-murdered-in-a-love-affair/">आदित्यपुर

: गजिया बराज से मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, प्रेम-प्रसंग में हुई थी वैशाली जिले के फतेहपुर निवासी ​नीतीश की हत्या
गुरमुखी शिक्षक के रूप में राज कौर और राजबीर कौर ने अपनी सेवा प्रदान की. जबकि बलबीर सिंह और अमरपाल सिंह सहायक के रूप उपस्थित थे. इस दौरान सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री भी प्रदान की गयी. गुरमुखी सीखने आये एक छात्र अगम सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि वे और उसके कुछ और दोस्त कई दिनों से इंतजार कर रहे थे कि इस तरह की कक्षाएं शुरू हों ताकि वे अपनी मातृभाषा सीख सकें. प्रधान निशान सिंह ने बताया कि पहले दिन इतने बच्चे आएंगे उन्हें यह उम्मीद नही थी पर बच्चों की दिलचस्पी और उपस्थिति देखकर वे अभिभूत हैं.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही