Search

 
 
 

जमशेदपुर : सोलर बिजली से चलने वाला पूर्वोत्तर भारत का पहला गुरुद्वारा होगा साकची गुरुद्वारा साहिब

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : साकची गुरुद्वारा केवल झारखंड राज्य ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वोतर भारत का सोलर बिजली से चलने वाला पहला और एकमात्र गुरुद्वारा बन गया है जो अपने आप में एक कीर्तिमान है. गुरुद्वारा साहिब में 55 किलोवाट बिजली उत्पादन के सोलर प्लांट का शुभारम्भ रविवार को संगत की उपस्थिति में किया जाएगा. यह जानकारी शनिवार को साकची गुरुद्वारा में आयोजित प्रेस वार्ता में साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने दी. निशान सिंह ने कहा कि संगत को यहां आधुनिक तकनीक और धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक दायित्व का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. इसे भी पढ़ें : चंद्रपुरा">https://lagatar.in/chandrapura-seven-units-of-goat-set-were-distributed-among-the-beneficiaries/">चंद्रपुरा

: लाभुकों के बीच सात यूनिट बकरी सेट का हुआ वितरण

प्रोजेक्ट पूरा होने में चार माह का लगा समय

उन्होंने कहा कि 195 सोलर पैनल की मदद से 50 किलोवाट बिजली उत्पादन की व्यवस्था की गई है जो गुरुद्वारा साहिब की कुल बिजली खपत के लिए पर्याप्त है. 50 किलोवाट बिजली पैदा होने से कार्बन डाई ऑक्साइड से वातावरण को मुक्ति मिलेगी. इस प्रोजेक्ट को स्थापित करने के लिए लगभग चार माह का समय लगा है. वहीं महासचिव परमजीत सिंह काले ने कहां की यह प्रणाली स्थापित करने से बिजली बचत के साथ-साथ प्रतिवर्ष वित्तीय लाभ होने की भी संभावना है. इस अवसर पर ट्रस्टी जगजीत सिंह, अवतार सिंह फुर्ती, चेयरमैन महेंदर सिंह समेत उपाध्यक्ष सतनाम सिंह घुम्मन, सलाहकार सुरजीत सिंह छीते, त्रिलोचन सिंह तोची, सुखविंदर सिंह निक्कू, मनोहर सिंह मिट्टे और दलजीत सिंह उपस्थिति थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही