Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 1.40 करोड़ की लागत से नवीनीकृत साकची गुरुद्वारा 16 को संगत को होगा समर्पित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : साकची गुरुद्वारा कोल्हान ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में सोलर बिजली से संचालित, केंद्रीकृत वातानुकूलित और अत्याधुनिक संगीत यंत्र जैसे आधुनिक तकनीक से लैस राज्य का पहला गुरुद्वारा बन गया है. यह जानकारी साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने सोमवार को साकची गुरुद्वारा में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि साकची गुरुद्वारा के सौंदर्यीकरण में लगभग 1.40 करोड़ रुपए का खर्च आया है. 16 सितम्बर को गुरु ग्रन्थ साहिब के प्रकाशोत्सव के विशेष समागम के साथ नवीनीकृत साकची गुरुद्वारा संगत की सेवा में समर्पित किया जायेगा. वहीं महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि प्रकाशोत्सव का शुभारंभ 13 सितंबर को एक शोभायात्रा निकाले जाने से होगा. इसे सिख स्त्री सत्संग सभा और सुखमनी जत्था की बीबीयां संचालित करेंगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-adventure-foundation-team-hoisted-the-tricolor-on-twin-peaks/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की टीम ने ट्विन पीक्स पर लहराया तिरंगा
उसके उपरांत अखंड पाठ आरम्भ की जायेगी. इसकी समाप्ति 15 सितम्बर को होगी. 15 और 16 सितम्बर को दो-दिवसीय विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया जायेगा. जहां दोपहर में दोनों दिन गुरु का अटूट लंगर बरताया जायेगा. इस कीर्तन समागम में दरबार साहिब, अमृतसर के कीर्तनीये हजूरी रागी जत्था भाई साहब भाई संदीप सिंह और भाई साहब भाई दिलजीत सिंह भोपाल वाले अपने रसभरे कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे, जबकि भाई साहब भाई भूपिंदर सिंह जोगी ढाढ़ी जत्था मोहाली संगत को धार्मिक बयार में मंत्रमुग्ध करेंगे. इनके अलावा साकची गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी अमृतपाल सिंह मनन और सरदार करतार सिंह भी गुरु ग्रन्थ साहिब की महिमा का बखान संगत के बीच करेंगे. जसबीर सिंह गांधी, सतनाम सिंह घुम्मन, बलबीर सिंह, मनमोहन सिंह, सुरजीत सिंह छिते, मनोहर सिंह नौजवान सभा के मनप्रीत सिंह और प्रितपाल सिंह उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही