Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची पुलिस ने दो बाइक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद

Jamshedpur (Rohit Kumar) : साकची पुलिस ने दो बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में भुंइयाडीह कल्याण नगर निवासी रौशन कुमार और रोहन राय उर्फ राजा राय शामिल है. दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद की है. मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक 10 फरवरी को पांडेय घाट से चोरी की गई थी जबकि दूसरी बाइक एमजीएम अस्पताल के बाहर से 13 फरवरी को चोरी की गई थी. शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से चोरों की पहचान की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. रोहन राय पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है. फिलहाल पुलिस दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-on-the-fifth-floor-of-a-flat-in-sonari/">रांची

: DC ऑफिस के सामने पारा चिकित्साकर्मियों का प्रदर्शन, 6 सूत्री मांगों को लेकर किया हंगामा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही