Search

जमशेदपुर : साकची पुलिस ने साइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, 25 साइकिल बरामद

Jamshedpur (Rohit Kumar) : साकची पुलिस ने साइकल चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में टेल्को हुडको लेकटाउन निवासी अशोक शर्मा और बिष्टुपुर बेल्डीह बस्ती निवासी सुनिल पूर्ती शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 25 साइकिल बरामद की है. दोनों को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया जब यह आमबगान के पास एक चोरी की बाइक बेचने का प्रयास कर रहे थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो लोग चोरी की बाइक बेचने का प्रयास कर रहे है. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teacher-capacity-building-workshop-organized-at-dav-public-school/">जमशेदपुर

: डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

अब तक 100 से ज्यादा साईकिलों की कर चुके है चोरी

अशोक एक शातिर चोर है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने अब तक 100 से ज्यादा साइकिलों की चोरी की है. वह एक साइकिल को 2000 में बेच देता था. साइकिल बेचने के बाद जो रुपये आते उसे दोनों आरोपी आपस में बांट लेते थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp