Search

जमशेदपुर : पांच साल बाद साकची पुलिस ने साइबर अपराधी को पकड़ा

Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के साकची स्थित पंजाब नेशनल बैंक का खाताधारक बहरागोड़ा निवासी पुष्पा बेरा के खाते से 50 हजार की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने पांच साल बाद गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र निवासी रामेश्वर मंडल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे गिरिडीह से गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पुष्पा ने 25 मई 2018 को साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-xlri-got-9th-place-in-nirf-2023-ranking/">जमशेदपुर

: एनआईआरएफ 2023 रैंकिंग में एक्सएलआरआई को मिला 9वां स्थान
पुष्पा द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार मोबाइल नंबर 8299703170 के धारक द्वारा फर्जी तरीके से 50 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई थी. जांच के क्रम में पुलिस ने पाया कि उक्त रुपये रामेश्वर मंडल के खाते में ट्रांसफर किए गए थे. सत्यापन होने के बाद साकची पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट प्राप्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp