Jamshedpur (Sunil Pandey) : फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने साकची क्षेत्र के पीडीएस डीलर नागेश्वर साव के परिवार को आर्थिक मदद की अपील की. एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से एक कोष का गठन किया गया है. जिसमें पीडीएस डीलर के मामूली सहयोग (प्रत्येक माह 100 रुपया) से कोष तैयार होता है. उसी कोष से किसी डीलर का निधन होने पर उनके परिवार को 21 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है. उन्होंने बताया कि नागेश्वर साव के द्वारा जिला कमिटी को नियमित सहयोग नहीं किया जा रहा था. फिर भी कमिटी ने मानवता के नाते उनके आश्रित को आर्थिक सहयोग का निर्णय लिया है. महासचिव ने अपने नीजी कोष कोष से 5100 रुपया का सहयोग करने की बात कही. साथ ही अन्य डीलरों से सहयोग की अपील की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-folk-singer-kukumuni-mahato-will-present-jhoomar-song-at-hurlung-on-25th/">जमशेदपुर
: 25 को हुरलूंग में लोक गायिका कुकूमुनी महतो प्रस्तूत करेंगी झूमर गीत
: आरआईटी पुलिस ने रामनवमी अखाड़ा के लाइसेंसी संचालकों संग की बैठक [wpse_comments_template]
: 25 को हुरलूंग में लोक गायिका कुकूमुनी महतो प्रस्तूत करेंगी झूमर गीत
26 मार्च तक डीलर भेज सकते हैं सहयोग राशि
प्रमोद गुप्ता ने बताया कि पीडीएस डीलर का निधन होने पर उनके आश्रित को सहयोग करने के लिए जिला कोष का गठन किया गया है. जिसमें क्षेत्रिय कमिटी के सहयोग से राशि जमा होती है. लेकिन अधिकांश पीडीएस डीलर सहयोग राशि जमा करने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं. जिसके कारण आकस्मिक परिस्थिति में मदद नहीं हो पाती है. नागेश्वर साव के मामले में भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हुई है. उन्होंने क्षेत्रिय कमिटी से जुड़े सभी डीलरों से 26 मार्च तक उनके मोबाइल नंबर 8092455492 पर फोन पे के माध्यम सहयोग राशि भेजने की अपील की. जिसे संग्रहित कर नागेश्वर साव के परिजनों को सौंपा जा सके. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rit-police-held-a-meeting-with-licensee-operators-of-ramnavami-akhara/">आदित्यपुर: आरआईटी पुलिस ने रामनवमी अखाड़ा के लाइसेंसी संचालकों संग की बैठक [wpse_comments_template]
Leave a Comment