Search

 
 
 

जमशेदपुर : सखी बहिनपा संस्था का सावन महोत्सव 26 अगस्त को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मैथिल महिला समाज की संस्था सखी बहिनपा की ओर से शनिवार को सखी दिवस सह सावन महोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा. उक्त जानकारी संस्था की संयोजिका अन्नपूर्णा झा ने साकची में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य मिथिला समाज की विभिन्न क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाना है ताकि समाज की महिलाएं इनसे कुछ सीखे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-former-mla-gurcharan-nayak-held-a-meeting-with-the-medical-in-charge-and-got-information/">मनोहरपुर

: पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने चिकित्सा प्रभारी संग बैठक कर ली जानकारी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरती झा होंगी शामिल

कार्यक्रम में संस्था की संस्थापिका आरती झा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बबीता झा एवं मनोरमा झा उपस्थित रहेंगी. इस दौरान ममता झा, आभा मिश्रा, कंचन दास, मीनू चौधरी, राधा कर्ण, रजनी मिश्रा और रश्मि चौधरी को उनके विशेष कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा. वहीं बच्चों एवं महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएंगे. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पूनम झा, श्रीलता पाठक, कविश्री झा, रूपम झा, आरती झा एवं रीना चौधरी उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही