Search

 
 
 

जमशेदपुर :  सैल्यूट तिरंगा आयोजित करेगा 14 मई को बिरसा मुंडा तिरंगा सम्मान समारोह

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा 2024 तक पूरे देश में 56 जन सभाएं आयोजित करेगा. जिसकी शुरूआत झारखंड से होगी. इसका निर्णय संगठन की बैठक में लिया गया. आगामी 14 मई को बिरसा मुंडा तिरंगा सम्मान समारोह आयोजित किया गया है. संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने बताया कि लोगों में राष्ट्रवादी सोंच पैदा करने के लिए संगठन की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में निरंतर बैठकें एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. रांची में आयोजित बैठक में आगामी 14 मई को आयोजित होने कार्यक्रमों पर चर्चा की गई साथ ही उसकी रुपरेखा तैयार की गई. इस दौरान कई युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-has-lost-an-agitating-leader-mahendra-pandey/">जमशेदपुर

: झारखंड ने एक आंदोलनकारी नेता खो दिया- महेंद्र पांडेय

बैठक ये थे मौजूद

बैठक मे मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, राष्ट्रीय सलाहकार पशुपति सिंह, रांची महानगर अध्यक्ष विवेक शंकर, युवा प्रदेश सचिव करण पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष नलिनी सिंहा, प्रदेश सचिव वरिष्ठ अधिवक्ता नूतन कुमारी, युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरदार अरविंदर सिंह खुर्राना, वरिष्ठ सदस्य पूनम मिश्रा, जगन्नाथ मिश्र, रतन शर्मा, देव रंजन सिंह, दिनेश, किरण पांडे, मुकुल अभय प्रकाश, प्रदीप समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-arrested-with-39-pudias-of-brown-sugar-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में 39 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही