Search

 
 
 

जमशेदपुर : सैल्यूट तिरंगा ने सिविल सर्जन को अंग वस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सैल्युट तिरंगा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने सोमवार को जिले के सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जुगसलाई स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में डॉक्टरों एवं संसाधनों की कमी से सिविल सर्जन को अवगत कराया. खासकर महिला विशेषज्ञ डॉक्टर के नहीं होने से हो रही परेशानियों की जानकारी दी. रविशंकर तिवारी ने बताया कि जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला मरीज ज्यादा आती हैं. महिला विशेषज्ञ डॉक्टर का स्थानांतरण दूसरी जगह हो जाने से गर्भवती मरीजों को काफी समस्या हो रही है. खासकर गरीब मरीजों का इलाज नीजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत नहीं होने से सीएचसी पर अधिक दवाब बढ़ रहा है.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-honorarium-of-teachers-will-increase-in-many-vocational-colleges-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के कई वोकेशनल कॉलेजों में शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

सीएचसी की कमियां जल्द होंगी दूर- सीएस

सिविल सर्जन डॉ. शाहिर पॉल ने बताया कि जुगसलाई सीएचसी में चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों की कमी जल्द दूर की जाएगी. साथ ही वहां संसाधन भी बढ़ाए जाएंगे. इससे पहले सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने सिविल सर्जन को अंग वस्त्र एवं संस्था की स्मारिका भेंट की. मौके पर नम्या फाउंडेशन की मेडिकल को- ऑर्डिनेटर निधि केडिया मौजूद थी.[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही