Search

 
 
 

जमशेदपुर : सैल्युट तिरंगा ने आदर्श शिक्षा निकेतन में किया पौधरोपण

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को आदर्श शिक्षा निकेतन आदित्यपुर में सैल्युट तिरंगा की ओर से पौधरोपण किया गया. संस्था के झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों एवं बच्चों ने भी पौधरोपण किया. पौधरोपण कार्यक्रम में अशोक, आम, लीची, जामुन, अमरूद एवं काजू के पौधे लगाये गए. रविशंकर तिवारी ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पेड़-पौधों के महत्व से अवगत कराया. साथ ही लगाए गए पौधों की देखभाल की अपील की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-100-rupees-illegal-recovery-from-students-in-the-name-of-skill-money-in-iti/">चाईबासा

: आईटीआई में कौशन मनी के नाम पर विद्यार्थियों से हो रही 100 रूपये अवैध वसूली

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

कार्यक्र में सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश प्रवक्ता पीएन झा, कृष्णनंद प्रसाद, विद्यालय के महासचिव परमानंद प्रसाद, प्राचार्य राजेश्वर झा, शिक्षिकाएं अर्चना मिश्रा, वीणा देवी, मीरा देवी, शिल्पी गोप, जया कुमारी, निशा हो, राखी कियांगी, एस शेखर, राकेश झा अर्पण सिंह, नवीन, सुमित, आलोक, असित मंडल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही