Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : समाधान ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: शहर की सामाजिक संस्था समाधान द्वारा शनिवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 100 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य है. इस मौके पर संस्था के संयोजक एवं भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा कि इस भीषण गर्मी में रक्तदाताओं के हौसले बुलंद हैं, जो कहीं न कहीं समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिचायक है. उन्होंने कहा कि  समाधान लगातार समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करता रहा है. इसे भी पढ़ें: घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-the-nine-day-pran-pratishtha-festival-of-the-idol-begins-in-the-temple-of-vaishno-devi-in-ulda/">घाटशिला:

उल्दा में वैष्णो देवी के मंदिर में मूर्ति का नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

जरूरतमंदों के साथ समाधान हमेशा खड़ा रहा है: दिनेश कुमार

उन्‍होंने कहा कि समाज के जरूरतमंदों के साथ समाधान हमेशा खड़ा रहा है. संस्था द्वारा समय समय विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाता है. गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया है. उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़ों एवं शोषितों को हर संभव सहयोग करना ही हमारा उद्देश्य है. इस अवसर पर अंकित आनंद, राजा एवं संस्था की सभी सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/baharagora-group-wedding-program-tomorrow-at-branch-ground-20-pairs-of-bride-and-groom-will-come-out-with-a-melody/">बहरागोड़ा:

शाखा मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम कल, 20 जोड़ी दूल्हा-दुल्हन की गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बरात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही