Search

 
 
 

जमशेदपुर : समृद्धि ने टांगराईन स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, कराया पौष्टिक भोजन

 
Jamshedpur : महिलाओं के बिजनेस ग्रुप समृद्धि के सदस्यों ने टांगराईन स्कूल के बच्चों के साथ दुर्गा पूजा की खुशियां बांटी. सदस्यों ने पोटका के टांगराईन स्कूल के बच्चों को विशेष भोजन कराया और जलेबी खिलाई. स्कूल के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी ने इसके लिए समृद्धि ग्रुप के प्रति आभार जताया. मौके पर समृद्धि की शर्मिष्ठा नाग ने बताया कि ग्रुप में सभी महिलाएं हैं और मेले में दुकान लगाकर बच्चों एवं महिलाओं के कपड़े, सजावट के समान एवं घरेलू उत्पादों की बिक्री कर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करती हैं. हम सभी महिलाएं अपनी आय का एक हिस्सा समाज के वंचित वर्ग के साथ भी बांटती हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से रत्ना पात्रा, संदीपा दत्ता ,श्रमिष्ठा नाग, पालोमी मजूमदार, दोलन सेन गुप्ता, अर्पिता रॉय, मीता घोष, शिल्पा घोष , माहुली दास, राजश्री चटर्जी, आराधना चौधरी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-banna-gupta-met-raghuvar-and-abhay-singh-met-saryu-rai-speculations-intensified/">जमशेदपुर

: बन्ना गुप्ता ने रघुवर से और अभय सिंह ने सरयू राय से की मुलाकात, अटकलें तेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही