Search

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में धड़ल्ले से हो रहा था बालू उठाव, ट्रक मालिक गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु नीमभट्ठा डोंगा घाट के पास नदी से बालू उठाव करने वाले मिनी ट्रक के मालिक मनोज कुमार मोहंती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बुधवार दोपहर बालू उठाव को लेकर जिला खान निरीक्षक द्वारा नीमभट्ठा के पास छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान पाया गया कि एक मिनी ट्रक पर बालू लदा है. पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग भागने लगे. इसी बीच मनोज को पकड़ लिया गया. मनोज ने बालू उठाव से संबंधित किसी भी तरह के कागजात प्रस्तुत नहीं किए. इसके बाद पुलिस ने उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-west-singhbhum-beat-chatra-by-four-wickets/">चाईबासा

: पश्चिमी सिंहभूम ने चतरा को चार विकेट से हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp