Jamshedpur (Dharmendra Kumar): साहित्यिक पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वालों को नार्वे में अंतरराष्ट्रीय प्रेमचंद सम्मान देने की घोषणा की गई है. इस सूची में जमशेदपुर के लेखक संदीप मुरारका का नाम भी शामिल हैं. इन्होंने ‘शिखर को छूते ट्राइबल्स’ पुस्तक के तीन खंडों का लेखन किया है. जिनमें पहली दो पुस्तकों का विमोचन वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से हुआ था. तीसरी पुस्तक में द्रौपदी मुर्मू की संक्षिप्त जीवनी प्रकाशित है, जिसका विमोचन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया था. इसे भी पढ़ें: सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-chhattisgarh-police-arrested-a-young-man-for-blackmailing-him-by-making-a-porn-video/">सिमडेगा
:अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में छतीसगढ़ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
मानगो की रिबेट कॉलोनी में कई दिन से नहीं आ रहा पानी, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं [wpse_comments_template]
:अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में छतीसगढ़ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
ओस्लो में 30 जुलाई को दिया जाएगा सम्मान
ओस्लो, नॉर्वे में 30 जुलाई को प्रेमचंद जयंती के अवसर पर भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम एवं द्विभाषी पत्रिका स्पाइल दर्पण द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रेमचंद सम्मान दिया जाएगा. यह सम्मान कथा, आलोचना, व्यंग्य, रंगमंच और साहित्यिक पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट अवदान के लिये प्रत्येक वर्ष प्रदान किए जाते हैं. यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार सुरेशचन्द्र शुक्ल शरद आलोक द्वारा देशभर के विभिन्न हस्ताक्षरों को प्रदान किए जाएंगे.इन्हें मिलेगा सम्मान
इस संबंध में सुरेश चंद्र शुक्ल ने बताया कि कथा साहित्य और कविता के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय प्रेमचंद सम्मान ममता कालिया, एलिंग कित्तेल्सेन, डॉ. विद्या बिंदु सिंह, अवधेश प्रीत, डॉ. प्रणव भारती, लक्ष्मण राव एवं डॉ. विक्रम सिंह को प्रदान किए जाएंगे. आलोचना के क्षेत्र में प्रो. इन्दु वीरेंद्र, प्रो. मोहन, डा.अब्दुल अलीम, प्रो. नवीन लोहानी, प्रो. शकुंतला मिश्रा, डॉ. केशरी लाल वर्मा एवं प्रो. सुशील कुमार शर्मा को सम्मानित किया जाएगा. कला के क्षेत्र में दाग हूल, देवीलाल पाटीदार एवं सिगरीद मारिए रेफ्सुम को विभूषित किया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय प्रेमचंद रंग सम्मान से डॉ. कृष्णा श्रीवास्तव एवं संजय त्रिपाठी को अलंकृत किया जाएगा. साहित्यिक पत्रकारिता व शोध लेखन में कुमार अतुल, मोहन सपरा, संदीप मुरारका, डॉ. आलोक रंजन पांडे एवं डॉ. राकेश कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-water-is-not-coming-in-mongos-ribet-colony-for-many-days-no-solution-even-after-complaint/">जमशेदपुर:मानगो की रिबेट कॉलोनी में कई दिन से नहीं आ रहा पानी, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं [wpse_comments_template]
Leave a Comment