Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गुरु अर्जुन देव की शहादत पर सोनारी की संगत ने छबील लगाई

Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को याद करते हुए सोनारी कागलनगर की सिख संगत की ओर से स्टेट बैंक बिल्डिंग कागल नगर में रविवार को छबील लगाई गई.इसमें राहगीरों के बीच चना और ठंडा शरबत तथा मीठे फल वितरित किए गए. पिछले 15 सालों से इलाके की साध संगत इसका आयोजन कर रही है. मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर गुरु अर्जुन देव जी को लाहौर रावी नदी के तट पर शहीद कर दिया गया था. उन्हें गर्म तवा पर बैठाया गया, गर्म रेत उनके शरीर पर डाली गई और खौलता हुआ पानी भी शरीर पर डाला गया. लेकिन गुरु जी ने कष्टों को बड़े धैर्य के साथ सहा और संगत को यह कहा, तेरा भाणा मीठा लागे, प्रेरणा दी कि ईश्वर की रजा में सभी को रहना चाहिए. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-players-honored-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही