Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नगर कीर्तन में केसरी दस्तार और ओढ़नी के साथ शामिल होंगे संगत

Advertisement
Advertisement

- 21 स्कूल और 32 स्त्री सत्संग सभाओं को कतार क्रम संख्या आवंटित

Jamshedpur (Ratan Singh) : सिखों के दसवें गुरु साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 357वें जन्म दिहाड़े पर 17 जनवरी को टेल्को गुरुद्वारा साहिब भव्य नगर कीर्तन निकलेगा. इसमें शामिल होने वाले 21 स्कूल और 32 स्त्री सत्संग सभाओं को कतार क्रमांक संख्या का आवंटन कर दिया गया है. जिसके तहत साकची स्त्री सत्संग सभा और सोनारी मध्य विद्यालय क्रम संख्या के आधार पर कतार में पहले स्थान पर रहेंगे. इस बाबत विस्तृत जानकारी देते हुए शुक्रवार को साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में महासचिव अमरजीत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों सीजीपीसी की एक बैठक में लॉटरी के आधार पर सभी स्त्री सत्संग सभाओं और तमाम विद्यालयों को कतार क्रम संख्या दे दी गयी है. जिसे सम्बंधित स्त्री सत्संग सभा और विधालय के प्रतिनिधि सीजीपीसी से प्राप्त कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-astrologers-from-india-and-abroad-will-gather-in-ram-temple-from-19-to-21-january/">जमशेदपुर

: 19 से 21 जनवरी तक राम मंदिर में जुटेंगे देश-विदेश के ज्योतिष

केसरी रंग खालसा की पहचान

सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने संगत से करबद्ध अपील की है कि नगर कीर्तन वाले दिन सभी श्रद्धालु गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के सम्मान में केसरी दस्तार और ओढ़नी धारण कर पालकी साहिब का स्वागत करें. जिससे पूरा जमशेदपुर शहर केसरीमय सा प्रतीत हो. केसरी रंग खालसा की पहचान है. उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं जिसका रूट मैप जल्द ही संगत के साथ साझा किया जायेगा. बहरहाल, नगरकीर्तन 17 जनवरी को टेल्को गुरुद्वारा साहिब से ठीक ग्यारह बजे साकची गुरुद्वारा साहिब के लिए तय मार्ग से गुजरेगा जिसकी अगुवाई दो घुड़सवार करेंगे. इसे भी पढ़ें : नेताजी">https://lagatar.in/collective-sports-experiment-organized-for-all-branches-of-netaji-subhash-public-school/">नेताजी

सुभाष पब्लिक स्कूल की सभी शाखाओं की सामूहिक खेलकूद प्रयोगिता आयोजित

नगरकीर्तन को भव्य बनाने की तैयारी

अमरजीत सिंह ने बताया कि विभिन्न जत्थे, धार्मिक सस्थाएं अपनी टीमों के साथ नगरकीर्तन की शोभा बढ़ायेंगे. इस बार 21 स्कूलों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षकायें शोभायात्रा में शामिल होंगे. हालांकि विभिन्न धार्मिक विद्यालय के जुड़ने से यह संख्या बढ़ने की संभावना है. 32 स्त्री सत्संग सभाओं की बीबियां भी नगरकीर्तन में गुरबाणी-कीर्तन करती हुई गुरु महाराज जी का जन्म दिहाड़ा मनायेंगी. भगवान सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह और अमरजीत सिंह ने यह भी साझा किया कि नगरकीर्तन को और अधिक भव्य बनाने के लिए कोल्हान की सिख संगत के सुझाव का वे स्वागत करते हैं, लागू करने योग्य सुझाव को कार्यान्वित करने में सीजीपीसी को हर्ष महसूस करेगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vinod-kumar-sawaiyan-becomes-district-president-of-adivasi-ho-samaj-mahasabha/">चाईबासा

: विनोद कुमार सावैयां बने आदिवासी हो समाज महासभा के जिलाध्यक्ष

लॉटरी द्वारा कतारबद्ध होने के लिए निकले नाम

(स्कूल): 1 सोनारी, 2 सरजामदा , 3 टेल्को, 4 टुइलाडुंगरी, 5 स्टेशन रोड (जुगसलाई), 6 बर्मामाइंस 7 कीताडीह, 8 बिष्टुपुर, 9 गोलपहाड़ी, 10 साकची, 11 नामदा बस्ती, 12 गम्हरिया, 13 सरजामदा, 14 सुंदरनगर, 15 मनीफिट, 16 कीताडीह, 17 टिनप्लेट, 18 रिफ्यूजी कॉलोनी, 19 गौरीशंकर रोड (जुगसलाई), 20 मानगो, 21 बारीडीह. (स्त्री सत्संग सभा): 1 साकची, 2 बिरसानगर, 3 सोनारी, 4 बर्मामाइंस, 5 रामदासभट्टा (बिष्टुपुर), 6 टिनप्लेट, 7 बारीडीह, 8 गोलपहाड़ी, 9 नामदा बस्ती, 10 संत कुटिया (मानगो), 11 स्टेशन रोड, 12 सरजामदा, 13 मानगो, 14 सुंदरनगर, 15 सीतारामडेरा, 16 कीताडीह, 17 गम्हरिया, 18 घाटशीला, 19 मनीफिट, 20 अनंत विहार, 21 आजाद बस्ती, 22 गौरीशंकर रोड, 23 ह्युमपाइप, 24 जी टाउन बिष्टुपुर, 25 इंदिरानगर, 26 रिफ्यूजी कॉलोनी, 27 बागबेड़ा, 28 कदमा, 29 टुइलाडुंगरी, 30 शिवसिंह बगान (एग्रिको), 31 टेल्को, 32 प्रकाशनगर. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही