Jamshedpur (Sunil Pandey) : आजसू महिला संघ जमशेदपुर प्रखंड का गठन किया गया. शनिवार को पार्टी की महिला इकाई का सम्मेलन गोविंदपुर स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित किया गया. जिसमें विभिन्न पंचायतों से काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया. सम्मेलन में जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह बतौर प्रभारी शामिल हुए. उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कन्हैया सिंह ने कहा कि महिलाएं संगठित हो, जागरूक हो, शिक्षित हो और समाज सुधारक बने यही आजसू पार्टी की विचारधारा है. उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने संकल्प लिया है कि महिला शक्ति की सहभागिता के बिना कोई भी संगठन आगे नहीं बढ़ सकता है. उन्होंने महिला शक्ति से संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की अपील की. इस दौरान जमशेदपुर प्रखंड कमिटी का गठन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-sarjamda-nidhar-tola-the-problem-of-dilapidated-road-and-drain-made-the-mla-apprised/">जमशेदपुर
: सरजामदा निधिर टोला में जर्जर सड़क एवं नाली की समस्या से विधायक को कराया अवगत
: बहरागोड़ा की महिला से यौन शोषण का आरोपी दारोगा रविरंजन कोर्ट से हो गया बरी [wpse_comments_template]
: सरजामदा निधिर टोला में जर्जर सड़क एवं नाली की समस्या से विधायक को कराया अवगत
प्रखंड कमिटी में इन्हे मिली जिम्मेदारी
अध्यक्ष संगीता कुमारी, प्रधान सचिव ललिता महतो, उपाध्यक्ष जया कुंडू,गीता रानी महतो, कंचन देवी, सोनी झा, चंचल रानी महतो, प्रभासी गोप एवं शांति महतो, सचिव कपरा मुर्मू,यमुना गौड़, लक्ष्मी राय, रेखा कुमारी, कल्याणी महतो,सोनिया हो, लक्ष्मी गोप एवं संजू देवी, कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी, प्रवक्ता नीतू सिंह एवं मीडिया प्रभारी लक्ष्मी देवी. जिला सदस्य के रुप पूर्व जिप अध्यक्ष बुलू रानी सिंह सरदार, प्रभा हांसदा, रेवती सिंह, काजल महतो, सावित्री यादव, मंजू राज,ममता महतो एवं कनिका देगगम को शामिल किया गया. मौके पर संजय मालाकार, सोमू भौमिक, प्रकाश विश्वकर्मा, निरंजन महतो, बबलू करुआ, संतोष सिंह समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-sexually-assaulting-a-woman-from-baharagora-inspector-ravi-ranjan-acquitted-from-court/">जमशेदपुर: बहरागोड़ा की महिला से यौन शोषण का आरोपी दारोगा रविरंजन कोर्ट से हो गया बरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment