Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शिक्षकों से सर्वजन पेंशन योजना में डोर टू डोर सर्वे कराये जाने का संघ ने किया विरोध

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर में शिक्षकों से सर्वजन पेंशन योजना के तहत डोर टू डोर सर्वे कार्य में लगाये जाने पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने कड़ा विरोध जताया है. संघ की ओर से बताया गया है कि जमशेदपुर के अंचलाधिकारी की ओर से जारी एक पत्र में सभी बीएलओ शिक्षकों को सर्वजन पेंशन योजना के तहत सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक डोर टू डोर सर्वे कर योग्य लाभुकों से निर्धारित फार्म प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-recovery-of-lakhs-in-the-name-of-convocation-ceremony-in-kolhan-university-is-yet-to-be-accounted-for/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में दीक्षांत समारोह के नाम पर लाखों की वसूली पर अब तक हिसाब नहीं
इस संबंध में संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पोलाई ने कहा कि शिक्षक संघ की ओर से लंबे समय से शिक्षकों को विभिन्न गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने सहित बीएलओ कार्य से मुक्त करने का अनुरोध किया जाता रहा है. शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त करने के लिए शिक्षा सचिव की ओर आदेश भी जारी किया जा चुका है. इस पर पूर्वी सिंहभूम जिले में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है. इस बीच सभी बीएलओ को डोर टू डोर सर्वे कार्य में लगाने के लिए अंचलाधिकारी की ओर से सीधे निर्देश जारी किया जाना विभागीय नियमों के विरुद्ध है. इसे भी पढ़ें : Ind">https://lagatar.in/ind-vs-aus-india-won-the-first-nagpur-test-match-kangaroos-kneeled-before-ashwin-jadeja/">Ind

vs Aus : भारत ने पहला नागपुर टेस्ट मैच जीता, अश्विन-जडेजा के आगे कंगारूओं ने घुटने टेके
उन्होंने बताया है कि अंचलाधिकारी के उक्त निर्देश पत्र में विभागीय अधिकारियों यानी जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रतिलिपि भी नहीं दी गई है, जबकि राज्य के शिक्षा सचिव के निर्देशानुसार विभागीय अनुमति के बाद ही शिक्षकों को अन्य कार्य में लगाया जा सकता है. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की ओर से शिक्षकों को इस सर्वे कार्य में लगाए जाने का विरोध करते हुए राज्य के शिक्षा सचिव एक ज्ञापन सौंपा गया है. साथ जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी अवगत कराया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही