Search

 
 
 

जमशेदपुर : सड़क दुर्घटना में केरला समाजम स्कूल के सफाईकर्मी की मौत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा के पास एक पिकअप वैन (छोटा हाथी) ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में साइकिल सवार करनडीह निवासी नागेंद्र मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन को लेकर तेजी से फरार हो गया. इधर, स्थानीय लोगों ने नागेंद्र को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. नागेंद्र गोलमुरी स्थित केरला समाजम स्कूल में सफाई कर्मी था. घटना के वक्त वह अपनी साइकिल से स्कूल की ओर जा रहा था. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह बर्मामाइंस की ओर से स्कूल जा रहा था. तभी गाढ़ाबासा के पास पीछे से एक पिकअप वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बीच सड़क पर गिरकर घायल हो गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-application-for-national-teacher-award-2023-in-the-field-of-higher-and-technical-education-till-july-30/">जमशेदपुर

: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में“राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2023”के लिए आवेदन 30 जुलाई तक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही