Search

 
 
 

Jamshedpur : मानगो में सफाईकर्मी हड़ताल पर, जगह-जगह पसरा है कचरा

 
  • झामुमो नेता ने एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मानगो नगर निगम क्षेत्र में सफाई का कार्य करने वाले सफाईकर्मी वेतन नहीं मिलने के कारण पांच दिनों से हड़ताल पर हैं. जिसके कारण निगम क्षेत्र में साफ-सफाई का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है. जगह-जगह कचरे का अंबार लगा है. वहीं नालियों से दुर्गंध आ रही है. जिसके कारण बरसात के समय महामारी फैलने की आशंका बढ़ गई है. झामुमो नेता बाबर खान ने निगम प्रशासन से सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग की. साथ ही सफाई एजेंसी आदित्यपुर वेस्टेड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की. कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को विवश होंगे. बाबर खान ने बताया कि जून माह से सफाईकर्मियों का वेतन बकाया है. वेतन मांगने पर सफाई एजेंसी के अधिकारी कर्मियों को काम से निकालने की धमकी देते हैं. उन्होंने निगम प्रशासन से जल्द वार्ता कर हल निकालने के लिए कहा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-the-entire-food-waste-of-the-city-will-be-converted-into-bio-gas-by-2026-rituraj-sinha/">Jamshedpur

: शहर का पूरा खाद्य कचरा 2026 तक बायो गैस में बदला जाएगा – रितुराज सिन्हा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही