Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मृत्यु पश्चात भी दुनिया देखेगी संजय अग्रवाल की आंखें

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जुगसलाई शिवा रेसिडेंसी के रहने वाले संजय कुमार अग्रवाल (उम्र 56 वर्ष) की मृत्यु के पश्चात भी उनकी आंखें दुनिया देखती रहेगी. मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर की पहल पर संजय के निधन के पश्चात उनके छोटे भाई विजय अग्रवाल एवं बहन निधि अग्रवाल की सहमति से शनिवार (10 जून) को जुगसलाई निवास पर ही नेत्रदान करवाया गया. जिससे दो लोगों की दुनिया रौशन होगी. इस नेक कार्य में रोशनी संस्था की अध्यक्ष तरू गांधीजी, सीता जोशी एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय गुप्ता सहित मारवाड़ी महिला मंच के सदस्यों की खास भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-one-day-camp-on-skill-development-organized-in-patpur-panchayat/">बहरागोड़ा

: पाटपुर पंचायत में कौशल विकास पर एक दिवसीय कैंप आयोजित

मारवाड़ी महिला मंच ने संजय के परिवार वालों को दिया साधुवाद

इस पुनीत कार्य के लिए मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर की अध्यक्ष बीना अग्रवाल ने संजय के परिवार वालों, रोशनी संस्था एवं डॉ. अजय गुप्ता को साधुवाद दिया. उल्लेखनीय है कि संजय अग्रवाल महिला मंच की सदस्य विद्या अग्रवाल के जेठ थे. जिन का आकस्मिक निधन शनिवार 10 जून को हो गया. अंतिम संस्कार जुगसलाई शिव घाट में संपन्न हुआ. यह जानकारी मारवाड़ी महिला मंच की सुशील खीरवाल ने दी. उन्होंने बताया कि मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा कई सालों से नेत्रदान महादान पर अभियान चलाया जा रहा है. वर्ष 2023 में यह दूसरा नेत्रदान है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही