Search

 
 
 

Jamshedpur : संजय पांडेय ने जमशेदपुर सीओ का लिया पदभार

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय पांडेय ने मंगलवार को गोलमुरी सह जुगसलाई (जमशेदपुर) अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) का प्रभार ग्रहण किया. निवर्तमान अंचलाधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण उन्होंने स्वतः प्रभार ग्रहण किया. मौके पर बीडीओ डॉ. सुधा वर्मा समेत कार्यालय के कर्मचारी मौजूद थे. प्रभार ग्रहण करने के बाद संजय पांडेय ने बताया कि सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता रहेगी. गौरतलब हो कि संजय पांडेय इससे पहले गिरीडीह में अंचलाधिकारी थे. सरकार ने चार दिन पहले उनका तबादला जमशेदपुर में किया है. वर्ष 2016 से 2019 तक संजय पांडेय घाटशिला प्रखंड में बीडीओ रह चुके हैं. इससे पहले कार्यालय पहुंचने पर कार्यालय के कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-after-72-hours-of-measurement-haven-promoters-got-possession-of-the-land/">Adityapur

: 72 घंटे मापी के बाद हेवेन प्रमोटर्स को मिला जमीन पर कब्जा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही