Search

 
 
 

जमशेदपुर : सांझी आवाज़ संस्था ने राज्यपाल को समाज की जरूरतों से कराया अवगत

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस के जमशेदपुर आगमन पर सांझी आवाज़ संस्था द्वारा परिसदन में उन्हें पुष्प गुच्छ, अंग वस्र और कृपाण देकर सम्मानित किया गया. संस्था ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंप कर समाज की वि​​भिन्न मांगों से उन्हें अवगत कराया. ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से गुरु नानक देव जी महाराज जी के 550 वें प्रकाश पर्व और गुरुतेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व पर राजभवन में धार्मिक आयोजन सह राज्य स्तर पर भव्य धार्मिक आयोजन कराने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-boyfriend-sexually-assaulted-with-friends-now-i-am-going-to-commit-suicide/">जमशेदपुर

: प्रेमी ने दोस्तों संग मिल किया यौन शोषण, अब मैं आत्महत्या करने जा रही हूं
इसके साथ संस्था द्वारा समाज हित में किए जाने वाले जनहित कार्यो के लिए सरकार द्वारा संस्था को जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई. राज्यपाल ने संस्था के सदस्यों की मांगो पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया, साथ ही उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्य ही जमीन चिन्हित कर उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को आग्रह कर सकते हैं. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संस्था के सतवीर सिंह सोमू, समाजसेवी सुरेन्द्रपाल सिंह, चंचल भाटिया, दमनप्रीत सिंह, इंदरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, भूषण ढींगरा, दलजीत सिंह शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही