Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील से स्क्रैप की चोरी में संजीत हाजरा बरी

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : टाटा स्टील कंपनी से स्क्रैप की चोरी करने के मामले में मुख्य न्यायिक डंदाधिकारी ने आरोपी चालक संजीत हाजरा को मंगलवार को संदेह का लाभ देते हुये बरी कर दिया है. मामले में 3 लोगों की गवाही हुई थी. मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता डीके अखौरी ने पैरवी की थी. चालक संजीत सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर बास्को नगर का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-firoz-sentenced-to-10-years-for-beheading/">जमशेदपुर

: गर्दन काटने में फिरोज को 10 साल की सजा

वर्ष 2014 की है घटना

घटना 19 जनवरी 2014 की है. एएसआइ मो. सलीम टिस्को कंपनी के भीतर एचएसएम गेट पर ड्यूटी कर रहे थे. इस बीच ही देखा कि सुबह 10 बजे डंपर (जेएच 05 एके- 5452)  पर स्क्रैप लेकर चालक जा रहा है. इसके बाद उससे कागजात की मांग की. कागजात नहीं दिखाने पर उसे पकड़ लिया और कंट्रोल रूम में लेकर गये थे. एएसआइ ने मामले में कहा था कि चोरी की नीयत से टाटा स्टील की संपत्ति को चालक लेकर जा रहा था. बाद में घटना के संबंध में बिष्टुपुर थाने में एक मामला दर्ज कराया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pistol-mounted-on-the-temple-for-not-paying-extortion-in-burmines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में रंगदारी नहीं देने पर कनपट्टी पर सटाया पिस्टल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही