Search

 
 
 

जमशेदपुर : संस्कार केंद्र ने बागबेड़ा में बच्चों व अभिभिवकों के बीच किया वस्त्र एवं भोजन का वितरण

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : विद्या भारती जमशेदपुर द्वारा संचालित संस्कार केंद्र बागबेड़ा के बाजार टोला पंचायत मंडप में केंद्र संचालक मंजू बास्के, सुमन सवैयां ने बच्चों एवं उनके अभिवावकों के बीच वस्त्र एवम भोजन पैकेट का वितरण किया. इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व आयुक्त कोल्हान सेवानिवृत्त आईएएस विजय कुमार सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ramlila-teaches-us-compassion-humanity-brotherhood-dr-ajay/">जमशेदपुर

: रामलीला हमें करुणा, मानवता, भाईचारा सिखाती है : डॉ अजय
उन्होंने कहा कि संस्कार केंद्र द्वारा सुदूर गांवों में जाकर बच्चों में पढ़ाई के साथ ही अच्छे संस्कारों का विस्तार हो, ताकि वे बड़े होकर देश, अपनी संस्कृति सभ्यता और धर्म के प्रति जागरूक हों. इसके लिए संस्कार केंद्र लगातार प्रयास कर रहा है और केंद्र की ओर से लगातार निःशुल्क कार्यक्रम भी चलाये जा रहें हैं. यह काफी अच्छी पहल है. ये ही बच्चे नये भारत के भविष्य हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि 2047 तक भारत विश्वगुरु बन जाएगा, जिसमें इन बच्चों की भूमिका बहुत अहम रहने वाली है. कार्यक्रम में अमर शर्मा, उमा शर्मा, आदित्य लाल, राहुल कुमार, गंगा शर्मा, संदीप सिंह, दीपक साहू समेत कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही